दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पिपली फ्लाईओवर पर कार के सामने आ गई गाय
कार गाय से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराई और पलट गई
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाबी सिंगर हरभजन मान की कार पलट गई। कार में हरभजन मान, ड्राइवर, उनका सुरक्षाकर्मी और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। गनीमत रही उन्हें चोट नहीं आई। हादसा गाय की वजह से हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाबी सिंगर हरभजन मान दिल्ली से शो करके चंडीगढ़ लौट रहे थे।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पिपली फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक गाय आ गई। कार गाय से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला।

सुरक्षा कर्मी हुआ घायल

हरभजन मान की कार में ड्राइवर, उनका सुरक्षाकर्मी और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में उन्हें चोट नहीं आई। हादसे में उनके सुरक्षाकर्मी को चोटें आईं। घटना के कुछ देर बाद हरभजन मान दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।

जाने-माने पंजाबी गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं हरभजन सिंह मान

हरभजन सिंह मान एक जाने-माने पंजाबी गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उनका जन्म 31 दिसंबर 1965 को पंजाब के बठिंडा जिले के गांव खेमुआना में हुआ था। उन्होंने 2002 में पंजाबी फिल्म जी आयां नूं से फिल्मों में एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने असां नूं मान वतना दा, दिल अपणा पंजाबी, मिट्टी वाजां मारदी, मेरा पिंड-माई होम, जग ज्योंदियां दे मेले और हीर-रांझा जैसी फिल्में कीं।

यह भी पढ़े : पलवल में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, खुद भी किया सुसाइड