Punjabi Sewa Sadan : पंजाबी सेवा सदन में बांटा जरूरतमंद लोगों को राशन

0
176
पंजाबी सेवा सदन के सदस्य जरूरतमंद परिवारों को बांटे जाने वाले राशन के साथ
पंजाबी सेवा सदन के सदस्य जरूरतमंद परिवारों को बांटे जाने वाले राशन के साथ

Aaj Samaj, (आज समाज),Punjabi Sewa Sadan ,मनोज वर्मा,कैथल : पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह आज भी जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की। संस्था के प्रधान ने बताया कि आज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था द्वारा राशन वितरित किया गया। संस्था हर माह जरूरतमन्द परिवारों को राशन बांटने का काम कई वर्षों से करती आ रही है। संस्था जहां राशन बांटने का कार्य कर रही है वहीं परिसर में बने मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर संस्थान में हर तरह के कोर्स मुफ्त करवा कर समाज सेवा का कार्य भी कर रही है।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाबी सेवा सदन में तीन स्थाई सेवा प्रकल्प जरूरमंद लोगों के लिए चलाए हुए है। संस्था सदन परिसर में मान्यता प्राप्त संस्थान के माध्यम से कम्प्यूटर कोर्स करवा रही है। इस समय कोर्स करवाने के लिए दो शिफ्टों में कार्य हो रहा है। ब‘चों का उत्साह देखते हुए तीसरी शिफ्ट की तैयारी चल रही है । ये सभी सेवा प्रकल्प लोगों के सहयोग से ही सम्भव हैं। मुफ्त कम्यूटर कोर्स करवाना, 55 ब‘चों की शिक्षा ,किताबों का खर्च उठाना, हर माह गरीब लोगों को राशन देना ,कुछ परिवारों की गुप्त रूप से सहायता करना इसमे शामिल है।

प्रधान ने कहा कि जितनी भी राशि इकठ्ठा होती है सारी राशि सेवा कार्यों में खर्च कर दी जाती है। पंजाबी सेवा सदन के महासचिव सन्दीप मलिक व सामाजिक कल्याण योजना के संयोजक चन्द्र शेखर नरूला ने बताया कि पंजाबी सेवा सदन का एक मात्र उद्देश्य गरीब व कमजोर लोगों की सेवा व सहायता करना है। इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, तुलसीदास सचदेवा,योग राज बत्रा,सुभाष कथूरिया,अशोक आर्य, लख्मीदास खुराना,अरविन्द चावला,बिशम्बर पुनानी,विनोद खंडूजा,राज कुमार दुआ, राजेन्द्र कुकरेजा,मोहिंद्र पपनेजा,यश तनेजा,तुलसी मदान,जगदीश कटारिया,गुलशन चुघ,सुरेंद्र अरोड़ा,चन्द्रशेखर नरूला,सन्दीप मलिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Blackmail on Social Media : सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रुपए मांगने संबंधी तुरंत पुलिस को करें सूचित : एसपी

यह भी पढ़ें : MP Kartik Sharma : ब्राह्मण समाज ने हमेशा 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलने और उन्हें एक करने का काम किया है :  सांसद कार्तिक शर्मा 

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE