Varinder Ghuman Passes Away (आज समाज), जालंधर : पंजाबी मॉडल, अभिनेता और अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वरिंदर घुम्मण की इस तरह हुई अचानक मौत से उनके लाखों चाहने वालों में शोक की लहर है। इसके साथ ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी गम का माहौल है। ज्ञात रहे कि दो दिन में दो बड़े पंजाबी कलाकारों के निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को काफी धक्का लगा है। बुधवार को पंजाब अभिनेता और गायक राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट के चलते निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को हुआ। वहीं गुरुवार देर शाम वरिंदर घुम्मण के निधन का समाचार मिला।

2009 में जीता था मिस्टर इंडिया का खिताब

मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण को द हीमैन आॅफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह प्रमुख भारतीय प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर, एक्टर और डेयरी किसान थे। वे दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर माने जाते थे और भारत के बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

वरिंदर घुम्मण बाजू का माइनर आॅपरेशन करवाने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमृतसर गए थे। वह अकेले ही जालंधर बस्ती शेख स्थित घर से निकले थे। क्योंकि यह माइनर आॅपरेशन था। इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियो अरेस्ट आ गया और मौत हो गई। पंजाब के खिलाड़ियों को उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिंदर ने कई अंतरराष्टÑीय प्रगतियोगिताएं लड़ी

वरिंदर ने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह प्रथम भारतीय बॉडीबिल्डर हैं जिन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड मिला। 2011 में उन्हें आॅस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता मिली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी लड़ी हैं और भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। वरिंदर घुम्मण ने पंजाबी फिल्म कबड्डी वनस एगेन में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। हिंदी फिल्म में भी अभिनय किया।

2019 में फिल्म मरजावां में भी उन्होंने अभिनय किया था। आने वाली फिल्म टाइगर 3 में भी वो दिखाई देंगे। वरिंदर घुम्मण कई पंजाबी व हिंदी फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। घुम्मण ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी भारत का नाम रोशन किया। वरिंदर घुम्मन कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों मे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान समेत कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया।