45 लाख रुपए लेकर युवाओं को डंकी रूट से भेजता था अमेरिका

Delhi Crime (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो मोटी रकम लेकर युवाओं को अमेरिका भेजने के नाम पर ठग रहा था। आरोपी प्रति युवक 45 लाख रुपए लेता था और फिर डंकी रूट से अमेरिका भिजवाता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान जालंधर के गांव बिली चाओ निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई है।

उसने हाल ही में अपने सहयोगियों के साथ एक यात्री को दुबई, सर्बिया और रोमानिया के जरिये फ्रांस की यात्री की व्यवस्था करने में शामिल था। बाद में यात्री अन्य एजेंट की मदद से डंकी रूट के जरिये अमेरिका गया। पासपोर्ट में छेड़छाड़ के बाद पकड़े जाने पर उसे भारत निर्वासित कर दिया गया।

इस तरह पकड़ में आया आरोपी

इस संबंध में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 1 मई की रात पृथ्वीपाल सिंह नाम का यात्री अमेरिका से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। उसे अमेरिका से निर्वासित किया गया था। यात्रा दस्तावेज की जांच में पासपोर्ट से छेड़छाड़ की बात सामने आई। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि वह आजीविका के लिए विदेश जाना चाहता था।

इस क्रम में वह एजेंट अजीत पाल सिंह से मिला, जिसने 30 लाख में उसे अमेरिका में अवैध प्रवेश कराने का वादा किया। दिसंबर 2021 में अजीत ने सहयोगी संजीव के साथ उसकी दुबई यात्रा की व्यवस्था की, जहां एक महीना रहा। दोनों एजेंटों ने उसके लिए डंकी रूट से सर्बिया, रोमानिया होते हुए फ्रांस की यात्रा की व्यवस्था की। फ्रांस पहुंचने पर पैसों को लेकर एजेंटों से विवाद हो गया। वह 2-3 साल फ्रांस में ही रहा। इस दौरान उसने जालंधर के गांव बिली चाओ निवासी सरबजीत सिंह के बारे में बताया जिसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : Punjab-Haryana Water Dispute : न तो हमारे पास अतिरिक्त पानी है और न ही पैसा : मान