Punjab News: गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के दो जवानों की मौत

0
169
Punjab News
Punjab News: गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के दो जवानों की मौत

Punjab News, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित एक चेकपोस्ट से दो पंजाब पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। घटना का पता चलने के बाद पुलिस विभाग सकते में है। वहीं पुलिस चेक पोस्ट से एक साथ दो लाशें मिलने के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें : US- Iran Conflict : ईरान पर जल्द हमला कर सकता है अमेरिका

आदियां चेक पोस्ट के अंदर से मिली हैं लाशें

अधिकारियों के अनुसार मृतकों में एक होमगार्ड व दूसरा एएसआई है। उनकी पहचान होमगार्ड के जवान अशोक कुमार व अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरनाम सिंह के तौर पर हुई है। भारत-पाक सीमा से लगे आदियां चेक पोस्ट (Adiyan Check Post) के अंदर पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। यह चेक पोस्अ दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत आता है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : Mata Vaishno Devi Temple : आतंकी हमले के इनपुट के बाद माता वैष्णो देवी भवन में हाई अलर्ट

जांच पूरी होने के बाद ही कारणों का सही पता चल सकेगा

सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि सीनियर अफसरों की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बड़ा सवाल यह है कि सेकेंड लाइन आॅफ डिफेंस की फर्स्ट चेक पोस्ट पर ऐसी घटना कैसे हो गई। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का सही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 110 नशा तस्करों को पकड़ा