PBKS Vs LSG: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 255 रन का टारगेट दिया

0
254
PBKS Vs LSG: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 255 रन का टारगेट दिया
PBKS Vs LSG: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 255 रन का टारगेट दिया

प्रियांश आर्या ने 93 और कूपर कोनोली ने 87 रन बनाए
PBKS Vs LSG, (आज समाज), चंडीगढ़: आईपीएल के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 255 रन का टारगेट दे दिया। न्यू चंडीगढ़ में एलएसजी ने बॉलिंग चुनी। पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह इस सीजन का बेस्ट स्कोर है। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 93 और कूपर कोनोली ने 87 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 16 छक्के और 12 चौके लगाए।

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में तीसरी ही बार 150 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हुई। लखनऊ से प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में लखनऊ ने 11.1 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत और निकोलस पूरन पिच पर हैं। मिचेल मार्श 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने जेवियर बार्टलेट के हाथों कैच कराया। आयुष बडोनी (35 रन) को विजयकुमार वैशाख ने पवेलियन भेजा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान 20 ओवर में 155/9 ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम की जीत में रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन की अहम पारी खेली।