24 अक्टूबर को होना है उपचुनाव, पीएसी की बैठक में लिया गया फैसला

Punjab Political News (आज समाज), चंडीगढ़ : जुलाई में पंजाब से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। आधिकारिक रूप से पार्टी ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए 24 अक्तूबर को उपचुनाव होना है।

आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से यह सीट रिक्त हुई थी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राजेंद्र गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। राजेंद्र गुप्ता प्रसिद्ध उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। राजेंद्र गुप्ता ने एक दिन पहले ही पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन और श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन के ओहदों से इस्तीफा दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

10 अप्रैल 2022 से 1 जुर्ला 2025 तक संजीव अरोड़ा रहे सांसद

ज्ञात रहे कि इससे पहले इस सीट के लिए 10 अप्रैल, 2022 को, संजीव अरोड़ा राज्यसभा सदस्य रहे। लुधियाना के एक अनुभवी उद्योगपति से राज्यसभा सांसद बन गए, जो क्षेत्रीय विकास और सहकारी उद्योग प्रयासों के माध्यम से लोक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहे।

संजीव अरोड़ा आम आदमी पार्टी (आप) के एक भारतीय व्यवसायी और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 10 अप्रैल 2022 से 1 जुलाई 2025 तक राज्यसभा के सांसद के रूप में कार्य किया। अरोड़ा ने 10 अप्रैल 2022 को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग और हवाई अड्डा विकास परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया।

पंजाब से राज्यसभा में आप के 6 सदस्य

पंजाब से राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के छह सदस्य हैं। इसमें विक्रमजीत सिंह साहनी, बलबीर सिंह सीचेवाल, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल का नाम शामिल है। 2022 के विधानसभा चुनावों में आप ने 92 सीटें जीती हैं और पंजाब से सात सदस्यों को राज्यसभा भेज सकती है।

पंजाब में पार्टी को अपने दिल्ली नेतृत्व के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए कहा जा रहा है कि राज्य से ही किसी नेता को पार्टी चुनेगी। 117 सदस्यीय सदन में 93 विधायकों के साथ आम आदमी पार्टी के इस सीट पर जीत की पूरी संभावना है। इलेक्शन की अधिसूचना के अनुसार, नॉमिनेशन 6 अक्टूबर से शुरू होंगे और नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर होगी। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पंजाब पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा