केंद्रीय मंत्री ने पंजाब सीएम के पीएम और गृह मंत्री पर दिए बयान की निंदा की
Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी सीएम मान पर निशाना साधते हुए उन्हें देश विरोधी करार दिया है। बिट्टू ने एक बयान में कहा है कि भगवंत सिंह मान देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि सीमावर्ती इलाका हमारा है कुछ मतभेद होते हैं लेकिन इस तरह की स्टेटमेंट देना गलत है। भगवंत मान पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। बिट्टू ने सीएम मान को नोटंकी बाज कहा।
सीएम मान ने यह बयान दिया था
ज्ञात रहे कि गत दिवस मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से विधान सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर की गई टिप्पणी और गैंगस्टरों के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी पर निशाना साधा था। विदेश मंत्रालय ने इसे गैर जिम्मेदाराना और खेदजनक करार दिया है। साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार ऐसी अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जो मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
पीएम के विदेशी दौरे पर उठाए थे सवाल
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास विदेशों का दौरा करने का समय है, लेकिन वे 140 करोड़ भारतीयों की समस्याओं को दूर करने में असफल रहते हैं। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि वे 10 हजार से कम आबादी वाले देशों से विदेशी सम्मान प्राप्त करने का जश्न मना रहे हैं, जबकि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : विदेश नीति पर बात करना हमारा अधिकार : मान
ये भी पढ़ें : Chandigarh News : पंजाब के हितों से समझौता नहीं करेंगे : अमन अरोड़ा