Punjab Breaking: पंजाब कैबिनेट मंत्री संज़ीव अरोड़ा के आवास पर ईडी का छापा

0
364
Punjab Breaking
Punjab Breaking: पंजाब कैबिनेट मंत्री संज़ीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर ईडी का छापा

Punjab Breaking, चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज तड़के पंजाब कैबिनेट मंत्री संज़ीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर छापेमारी की। अचानक मंत्री के घर पहुंची ईडी की टीम की सूचना के प्रदेश की जनीति में हलचल मच गई। छापेमारी के दौरान रहे मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहे। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था और अधिकारी दस्तावेज खंगालने में जुटे रहे। अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं। आप के अन्य नेताओं ने भी ईडी के एक्शन पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

अन्य ठिकानों पर भी एक साथ की गई छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, ईडी की  यह कार्रवाई सिर्फ संज़ीव अरोड़ा के लुधियाना आवास तक ही  सीमित नहीं रही, बल्कि उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की गई। जालंधर में अरोड़ा के करीबी जालंधर के चंद्रशेखर अग्रवाल के घर भी ईडी ने तलाशी ली गई। बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में चंद्रशेखर अग्रवाल का नाम आया था और उसके संबंध संजीव अरोड़ा के साथ रहे हैं। चंद्र पर ऐप के प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर व रवि उप्पल से जुड़कर सट्टेबाजी नेटवर्क के जरिए धन शोधन करने के आरोप हैं।

पहले भी ईडी के निशाने में आए थे अरोड़ा

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लैंड डील और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर अरोड़ा के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी मुख्य तौर पर वित्तीय लेनदेन व अरोड़ा की संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगाले हैं। अरोड़ा पहले भी ईडी के निशाने में आए थे। अक्तूबर 2024 में औद्योगिक जमीन को रिहायशी प्रोजेक्ट में बदलने के उन पर गंभीर आरोप लगे थे। उस समय अरोड़ा राज्यसभा सांसद की भूमिका में थे। अब वह कैबिनेट मंत्री हैं और ऐसे में उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई से राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मचना लाजिमी है।

ईडी ने मित्तल के ठिकानों पर भी की थी रेड 

हाल ही में ईडी ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर भी रेड की थी। फगवाड़ा, जालंधर और ग्रुरुग्राम में व्यापक स्तार पर उनके ठिकानें खंगाले गए थे। जांच एजेंसी की टीम ने डिजिटल साक्ष्यों व कंप्यूटर सिस्टम को कब्जे में लेकर जांच की थी। फिलहाल अरोड़ा व मित्तल के मामलों में ईडी ने अब तक कोई आधिकारिक जब्ती अथवा निष्कर्ष की डिटेल साझा नहीं की है। पंजाब में एक के बाद एक दिग्गज नेताओं पर ईडी की कार्रवाई ने सत्ता पक्ष की चिंता बढ़ा दी है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि ‘आप’ के नेता ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। भगवंत मान ने कहा कि हमें आयकर, सीबीआई, अया अन्य एजेंसियों का कोई भय नहीं है।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : कंडी क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध : मान