Punjab Breaking: अमृतसर में एएसआई जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या

0
67
Punjab Breaking
Punjab Breaking: अमृतसर में एएसआई जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या

Punjab Breaking, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में एएसआई जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिसकर्मी को उस समय गोली मारी गई जब वह ड्यूटी पर जा रहे थे। वारदात के बाद पुलिस महकमे के साथ इलाके में दहशत का माहौल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार जोगा सिंह को  अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है। वह ट्रैफिक पुलिस अमृतसर में तैनात थे। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

चलती स्कूटी पर चलाई गोली

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएसआई जोगा सिंह आज सुबह अपने गांव घनिके बांगड़, बटाला से अमृतसर स्कूटी से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान मजीठा थानांतर्गत हमजा गांव के पास उन्हें गोली मारी गई। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चलती स्कूटी पर गोली चलाई, जिससे जोगा सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, मृत घोषित 

इलाके के लोगों ने घायल हालत में जोगा सिंह को जल्द अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की जैसे ही सूचना मिली, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस सबूत जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी का बयान 

अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी ने बताया कि जोगा सिंह मौजूदा समय में ट्रैफिक पुलिस अमृतसर में तैनात थे और वारदात तब हुई जब वह अपने टू-व्हीलर से अमृतसर की ओर जा रहे थे। एसएसपी कहा कि बटाला-मजीठा रोड से हटकर सड़क किनारे उन्हें गोली मारी गई। वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रांरभिक जांच में टारगेट किलिंग, निजी रंजिशव व रोड रेज जैसी संभावनाओं पर मंथन किया जा रहा है। अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दी होगी। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वारदात के बाद से लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें : Punjabi Singer Inder Kaur Murder: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की बेरहमी से हत्या, नहर में मिला शव