अमन अरोड़ा ने विधायक को पार्टी द्वारा इस्तीफा नामंजूर करने की दी जानकारी

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान द्वारा अचानक इस्तीफा देकर जहां प्रदेश व केंद्रीय लीडरशिप को चौका दिया वहीं विपक्षी पार्टियों को भी आप के खिलाफ बयानबाजी का मौका दे दिया। विधायक द्वारा इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही रविवार को पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने विधायक अनमोल गगन से मुलाकात की ।

उनके द्वारा दिए गए इस्तीफे पर चर्चा करते हुए उन्होंने अनमोल गगन से बातचीत करते हुए कहा कि सभी विधायकों और पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल द्वारा उनका इस्तीफा न मंजूर किया गया है। इस मौके पर अनमोल गगन मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी मेरा एक परिवार है। मैं अपने परिवार और पार्टी के लिए और अपने हलके के लिए काम करतीं रहूंगी। इस मौके पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल और अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया।

इस तरह रहा राजनीतिक सफर

अनमोल गगन मान का पंजाबी गायिका से मंत्री तक का सफर काफी दिलचस्प है। उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को करीब 37718 मतों से हराया था। 2022 विधानसभा चुनाव में जीतने वालीं वह सबसे युवा नेताओं में से एक हैं। अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था।

माडलिंग और सिंगिंग के बाद राजनीति में आई

अनमोल गगन मान का जन्म 1990 में मानसा में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ से हुई। इसके बाद उन्होंने पहले माडलिंग फिर गायकी में अपना कैरियर बनाया। पिछले साल जून में एडवोकेट शाहबाज सोही के साथ उनकी शादी हुई थीं। अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : ज्ञान हमें अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाता है : मान