Saif Ali Khan: सूरत में अभिनेता सैफ अली खान का विरोध, हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए, लव-जिहादी के नारे लगाए

0
477
Saif Ali Khan: सूरत में अभिनेता सैफ अली खान का विरोध, हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए, लव-जिहादी के नारे लगाए
Saif Ali Khan: सूरत में अभिनेता सैफ अली खान का विरोध, हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए, लव-जिहादी के नारे लगाए

पत्नी सहित इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में पहुंचे थे सैफ
Saif Ali Khan, (आज समाज), सूरत: गुजरात के सूरत में अभिनेता सैफ अली खान को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछहिंदू संगठनों ने सैफ अली खान को लव जिहादी बताते हुए नारे लगाए और काले झंडे भी दिखाए। सैफ यहां हो रही इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के लिए पत्नी करीना कपूर और बेटों के साथ सूरत पहुंचे थे। अपनी टीम का मैच खत्म होने के बाद वे परिवार के साथ स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने हाथों में काले झंडे लहराते हुए उनका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने लव जिहादी है के नारे लगाए।

पुलिस बल ने स्थिति को संभाला

हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में कर सैफ अली खान के काफिले को सुरक्षित वहां से निकालकर होटल तक पहुंचा दिया। इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सूरत में 9 फरवरी तक होनी है आईएसपीएल

सूरत में 9 जनवरी से इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की शुरूआत हुई है। सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में लीग के 44 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 6 फरवरी, 2026 तक चलेगा। पूरी लीग सचिन तेंदुलकर, आशीष शेलार, मिनल अमोल काले और सूरज सामत की कोर कमेटी के मार्गदर्शन में हो रही है।

विजेता टीम को मिलेगा 2 करोड़ का ईनाम

उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आईएसपीएल ने सीजन 3 के लिए 6 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। विजेता टीम को 2 करोड़ रुपये और उपविजेता टीम को 1 करोड़ रुपए का ईनाम दिया जाएगा। मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) को पोर्श 911 कार गिफ्ट में दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा