Punjab News Update : प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट खोलेगा रोजगार का पिटारा : मान

0
168
Punjab News Update : प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट खोलेगा रोजगार का पिटारा : मान
Punjab News Update : प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट खोलेगा रोजगार का पिटारा : मान

कहा, देश व विदेश से कई नामी घरानों के इंवेस्टरों ने दिखाई पंजाब में निवेश में दिलचस्पी

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब सरकार की प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट पंजाब के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस समिट से पंजाब में निवेश ही नहीं आएगा बल्कि सूबे के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस समिट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के द्वारा किया गया। इस दौरान आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

समिट में देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के लोगों ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस समिट में दुनिया भर से बडे बडे उद्योगपति जिन्होंने पंजाब में उद्योग लगाने का फैसला किया है वह भी इस समिट में पहुंचे है और हमने उनका स्वागत किया। इन इंवेस्टरों ने पंजाब में अपने अनुभवों को भी सांझा किया। इनमें मुख्य रूप से वर्धमान मोंटी कार्लो सोनालिका हीरो ग्रुप ओसवाल ग्रुप नाहर इंड्रस्टी सहित अन्यों ने अपना एक्सपीरियंर शेयर किया।

निवेशकों को जो कुछ चाहिए वह हम आसानी से दे रहे

सीएम मान ने कहा कि काफी अच्छा कार्यक्रम हो रहा है विभिन्न स्टाल लगे हुए है काफी बड़ा ऐतिहासिक उद्योगिक मेला लगा है। पंजाब बहुत बड़ी उडाने भरने जा रहा है इंड्रस्टियल हब बनने के लिए ऐसा सब कुछ पंजाब में है जोकि इंड्रस्टियलिस्ट को चाहिए। जैसे की इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहां से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। उद्योगों को सस्ती बिजली चाहिए होती है यहां पर पावर सरपल्स है क्योंकि पंजाब एक पावर सरपल्स स्टेट है या फिर स्किलड लेकर चाहिए वह भी पंजाब में मौजूद है। पंजाब में बेहतरीन यूनिवसिर्टी मौजूद है। यह चीजे निवेशकों को एट्रेक्ट करती है और पंजाब पूरी शर्तों को पूरा करता है। अब पंजाब की बारी अंबरी उडारी लगाने का समय है। कई निवेशक आज आए है और कुछ का सेशल शनिवार को है।

कोरिया, जापान और यूके से आए उद्योगपति

कोरिया जापान और यूके इस समिट में हमारे पाटर्नर है। समिट होने पर उनके भी अपने सेशन होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है पंजाब में इन तीन दिनों में काफी ग्रोथ मिलेगी और पंजाब पूरे देश में नबंर वन सूबा बनने की ओर कदम बढ़ाएगा। सीएम मान ने कुछ अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब हम कही जाते है इंड्रस्टी से मिलने। साल में एक ही बार मिलने के दिन मिलता है। जैसे वेस्टर्न कंट्री में मदर डे होता है वह एक ही दिन होता है। उनका एक दिन होता है हमरा तो 365 दिन होता है क्योंकि हमारे यहां मां तब तक सोती नहीं है जब तक बेटा घर नहीं आ जाए। हमने इस रीत को तोडा यह नहीं की सिर्फ एक ही दिन इंड्रस्टी मीटिंग को रखेंगे।

जब मर्जी इंड्रस्टी चाहे हम से मिल सकती है। इसी लिए हमने सेक्टर बनाए थे। जरूरी नहीं है उसी दिन आपकों समस्या लेकर आनी है। अगर आपके सेक्टर में कोई दिक्कत है तो आप अकेले आ जाओ आपकी जो कमेटी है उसको लेकर आ जाओं। मान ने कहा कि हमारी फलेक्सीबल इंड्रस्टी पालिसी है।उसको हम चेंज कर देंगे। आप तरक्की करोंगे तो लड़के लड़कियों को काम मिलेगा उनकी ड्रिग्री के मुताबिक तो वह खुश होंगे और इकनामी बूस्ट करेंगी।

ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit : भाजपा का पंजाब में मिशन बदलाव आज से शुरू