Raihan Vadra And Aviva Baig: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की हुई सगाई

0
146
Raihan Vadra And Aviva Baig: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की हुई सगाई
Raihan Vadra And Aviva Baig: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की हुई सगाई

गर्लफ्रेंड अवीवा बेग संग 7 साल से रिलेशनशिप में थे रेहान, फोटोग्राफी का रखती हैं शौक
Raihan Vadra And Aviva Baig, (आज समाज), नई दिल्ली: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सगाई के बाद कपल फेमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा है। रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है। सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं अवीवा

रेहान की मंगेतर अवीवा, दिल्ली के बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं। अवीवा की मां नंदिता ने ही कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीरियर डिजाइन किया था। अवीवा ने मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कंटेंट प्लेटफॉर्म PROPAGANDA में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया है और डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म Art Chain India में मार्केटिंग इंटर्न भी रही हैं।

रणथंभौर में हैं रेहान और अवीवा

गांधी-वाड्रा परिवार मंगलवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर पहुंचा है। इस दौरान रेहान वाड्रा ने अवीवा के साथ टाइगर सफारी की और साइटिंग भी की। दोनों कैप पहने हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि परिवार 4 दिन तक रणथम्भौर में है। होटल शेर बाग के मालिक जैसल सिंह के बेटे का बुधवार को जन्मदिन है। इसमें पूरे परिवार के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी थिंक टैंक का दावा, कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की वजह से 2026 में हो सकता है भारत-पाक युद्ध