Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक मोनोकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा

0
42
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक मोनोकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक मोनोकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का पारा

वाराणसी की शूटिंग के बीच पूल की मस्ती
Priyanka Chopra, (आज समाज), मुंबई: हैदराबाद में वाराणसी के लिए अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच प्रियंका चोपड़ा ने वीकेंड पर आराम करने के लिए कुछ वक्त निकाला और फैंस को अपने सुकून भरे संडे के रूटीन की एक झलक दिखाई। प्रियंका ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वो ब्लैक मोनोकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं।

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए, जिसमें वो संडे के दिन एंजॉय करती हुई दिखीं। इन फोटोज में प्रियंका का ब्लैन मोनोकिनी में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस नजर नहीं हटा पाए। प्रियंका शूट पर लौटने से पहले अपने खाली वक्त का पूरा फायदा उठाती नजर आई।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा कभी पूल के अंदर पानी में नजर आ रही हैं तो दूसरी फोटो में एक्ट्रेस पूल के बाहर पोज देती हुई नजर आई। एक पिक्चर में प्रियंका अपने चेहरे पर फेस मास्क लगाए हुए दिखाई दीं। पूल टाइम को एंजॉय करती हुई प्रियंका जामुन खा रही हैं।

प्रियंका ने अपने स्विम सेशन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके आराम भरे दिन की झलक देखने को मिली। पूल के किनारे बिताए पलों के साथ-साथ, प्रियंका ने अपने स्किनकेयर रूटीन की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। एक्ट्रेस को ब्लैक मोनोकिनी में देखकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं।

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही है वाराणसी

प्रियंका आखिरी बार सिटाडेल 2 में नजर आई थीं। फिलहाल प्रियंका एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक अहम किरदार में हैं। ये मोस्ट अवेटेड फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: 52 की उम्र में भी कहर ढा रहीं मलाइका, बिकिनी में शेयर कीं सुकून भरी तस्वीरें