Priyanka Chopra News: बेटी मालती मैरी का बनाया स्केच देखकर भावुक हुईं देसी गर्ल

0
25
Priyanka Chopra News
Priyanka Chopra News: बेटी मालती मैरी का बनाया स्केच देखकर भावुक हुर्इं देसी गर्ल, शेयर की तस्वीर

Entertainment Desk, Aaj Samaj: ग्लोबल स्टार बन चुकीं भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और गायिका प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस बार अपनी बेटी मालती मैरी जोनास (Malti Marie Jonas) के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसे हर कोई देखना पसंद रहा है। बेटी ने देसी मॉम को ऐसा तोहफा दिया है कि वह उसे देखकर इमोशनल हो गईं।

ये भी पढ़ें : Dhurandhar Collection: दो दिनों में ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन 60 करोड़ पार

महज 3 साल की है मालती, यह बनाया है स्केच  

Latest and Breaking News on NDTV

मालती महज 3 साल की है और प्रियंका अपनी बेटी को बहुत प्यार करती हैं। दरअसल, उनकी इस नन्हीं परी ने एक स्केच बनाया है जिसे प्रियंका ने अपने फैंस के साथ साझा किया है। पहले भी मालती संग अपने बिताए पलों को मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता प्रियंका चोपड़ा कई बार साझा कर चुकी हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर स्केच साझा किया है। साथ ही लिखा है कि स्केच को देखकर वह काफी भावुक हो गईं।

तस्वीर में हाथों में स्केच पकड़े दिख रही मालती

फोटो में मालती अपने हाथों से बना एक स्केच पकड़े दिख रही है और एक महिला अपने बच्चे को अपनी बाहों में पकड़े हुए है। भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने स्केच के साथ कैप्शन में लिखा है कि मां ने तुम्हे पकड़ा हुआ है। इसी के साथ ही प्रियंका ने भावुक होने वाला इमोजी बनाया है।

प्रियंका संग हाल ही में सेट पर नजर आई थी बेटी

प्रियंका के पति निक जोनस हैं और कपल अक्सर अपनी बेटी को भारत व अमेरिकी संस्कृतियों का अनुभव करवाते दिख जाते हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ सेट पर मालती नजर आई थी। सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा से वहां मालती की मुलाकात हुई थी। प्रियंका के अनुसार मालती ने एस एस राजामौली के फार्म में एक बछड़े से भी मुलाकात की।

वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा अरसे बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह राजामौली की बड़े बजट की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। उनके साथ महेश बाबू व पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस मूवी में मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। सबसे लोकप्रिय मनोरंजनकर्ताओं में से एक प्रियंका को अब तक कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें 5 पांच फिल्मफेयर और 2 राष्ट्रीय फिल्म शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Akshara Singh: जानें इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने कथावाचक इंद्रेश से क्यों मांगी माफी