Pritviraj Sukumaran Film: नानी की ब्लडी रोमियो में पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री?

0
132
Pritviraj Sukumaran Film: नानी की ब्लडी रोमियो में पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री?
Pritviraj Sukumaran Film: नानी की ब्लडी रोमियो में पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री?

पावरफुल रोल ने फैंस के बीच बढ़ाई एक्साइटमेंट
Pritviraj Sukumaran Film, (आज समाज), मुंबई: साउथ फिल्म दुनिया में 2026-27 फिर से कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स का साल होने जा रहा है और अब ब्लडी रोमियो नाम की एक नई पैन-इंडिया फिल्म चर्चा में है। एक्टर नानी की ये मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका ऐलान उनके जन्मदिन पर किया गया था। फिल्म की अनाउंसमेंट के कुछ वक्त बाद ही ये खबर सामने आ रही है कि पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।

साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि वो फिल्म में एक दमदार भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन का नाम फिल्मी दुनिया के बेहतरीन कलाकारों में शामिल है। एक्टर के पास पहले से ही कई कमाल की फिल्में हैं, जिसमें अब सुजीत की डायरेक्शन में बन रही फिल्म ब्लडी रोमियो का नाम भी शामिल हो गया है।

सुजीत पहले भी बड़े बजट की फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट एक एडवेंचरस एनिमेटेड टीजर के साथ हुआ था जिसमें नानी को एक ठङ्म।1 शेफ और गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया। टीजर ने शानदार विजुअल स्टाइल और दमदार कॉन्सेप्ट के साथ फैंस को एक्साइटेड किया है।

हो सकता है पावरफुल रोल

अब खबरों के मुताबिक, वाराणसी जैसी बड़े प्रोजेक्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले पृथ्वीराज को फिल्म में एक पावरफुल किरदार के लिए विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निमार्ता उन्हें फिल्म के प्रमुख किरदारों में से एक के तौर पर शामिल करना चाहते हैं और यह कदम ब्लडी रोमियो की अपील और भी बढ़ा सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में किसी आॅफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में यह खबर काफी तेजी से फैल रही है।

वाराणसी में कर रहे हैं काम

पृथ्वीराज इस समय एसएस राजामौली के बड़े प्रोजेक्ट वाराणसी में भी काम कर रहे हैं, उनके साथ फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं। ब्लडी रोमियो को न केवल दक्षिण के दर्शकों बल्कि पूरे देश भर के सिनेमा प्रेमियों की नजरों में देखा जा रहा है, क्योंकि इसके कूल टीजर और अनोखे थीम ने पहले ही उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म को एक बड़े स्तर पर रिलीज किया जाना है।

ये भी पढ़ें: 300 दिन में तैयार हुई रश्मिका-विजय की शाही ज्वैलरी