गांव के ही नाबालिग लड़कों की दोनों की हत्या
Kaithal News (आज समाज) कैथल: हरियाणा के कैथल में लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर प्रिंस और अरमान की हत्या की गई। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम गांव के ही नाबालिग लड़कों ने दिया। नाबालिग लड़कों ने ही हत्या करने के बाद शवों को ड्रेन के पास फेंका था। प्रिंस और अरमान गांव की लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। इस बारे में परिजनों ने भी दोनों को समझाया था, लेकिन उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में गांव के ही 7 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
2 की वेरिफिकेशन की जा रही है। गांव वालों के मुताबिक, नाबालिग लड़के हत्या करने के बाद भी किसी को शक न हो, इसलिए रोजाना की तरह स्कूल गए थे। पुलिस को मौके से लोहे का हथियार मिला है, जिसे हत्या के दौरान प्रयोग किया गया। इसे पाइप और मोटरसाइकिल के चेन सेट से जोड़कर बनाया गया था। सोमवार को प्रिंस और अरमान का अंतिम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रविवार शाम को लापता हुए थे प्रिंस और अरमान
प्रिंस के चाचा बनी सिंह ने बताया कि प्रिंस और अरमान रविवार की शाम को साढ़े 4 बजे गांव के शिव मंदिर के पास देखे गए थे। इसके बाद घर आकर पशुओं को पानी पिलाया। यहां परिजनों ने दोनों को 5 बजे तक देखा। पशुओं को पानी पिलाने के बाद दोनों साथ ही घर से निकलते देखे गए। मगर, इसके बाद से उनका पता नहीं चला।
प्रिंस ने 10वीं कक्षा की पास
चाचा बनी सिंह के मुताबिक प्रिंस को 17 मई को ही दसवीं का रिजल्ट आया था। इसमें वह पास हो गया था। दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर सोचा कि पास होने की खुशी मनाने चले गए होंगे, आ जाएंगे। मगर, रात तक नहीं आए तो परिवार ने तलाश शुरू की। पूरा गांव छान मारा, लेकिन कोई पता नहीं चला। मोबाइल पर कॉल की गई तो वह भी नहीं मिला।
गला काटकर की गई हत्या
चाचा बनी सिंह ने बताया कि दोनों के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई, जो 5 किलोमीटर दूर धनौरा तालाब के पास मिली। इसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में गांव वाले धनौरा तालाब पहुंचे और दोनों बच्चों की तलाश की। यहां जगह तलाशा, लेकिन दोनों को पता नहीं चला। सोमवार को सुबह फिर परिजन धनौरा तालाब के पास पहुंच गए और दोनों की तलाश की। इसी दौरान अरमान का शव पड़ा मिल गया। अरमान से करीब 15 फुट दूर प्रिंस का शव भी पड़ा मिला। दोनों के गले पर हथियार से वार कर हत्या की गई थी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ ले गई एनआईए
यह भी पढ़ें : हरियाणा में आज और कल चलेंगी लू