मौसम विभाग ने सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की जताई संभावना
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज फिर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं शनिवार को भीर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लेकर मध्य भारत तक मानसून ट्रफ सक्रिय है। वहीं, राजस्थान और पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है और अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा की ओर बढ़ रही हैं। इसी कारण 8 सितंबर तक कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
सामान्य से 47 फीसदी अधिक हो चुकी बारिश
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 47 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 6 सितंबर तक जहां औसतन 373.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 550.9 एमएम बारिश हो चुकी है।
8 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश
सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
9 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह में मौसम साफ रहने की संभावना है। जींद, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अंबाला, यमुनानगर और करनाल में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।