Punjab Assembly Election 2022: कैप्टन अमरिंदर बनाएंगे नई पार्टी

0
677
Punjab Assembly Election 2022

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

Punjab Assembly Election 2022 पंजाब में सभी राजनीतिक विशेषज्ञों, जनता और राजनीतिक पार्टियों की नजर पिछले काफी समय से प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस छोड़ चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह पर थी। उनको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सभी कयासों पर विराम लगाते हुए कैप्टन ने ऐलान किया है कि वह अपनी नई पार्टी से राजनीति में वापसी करेंगे। इससे पंजाब की राजनीति में खलबली मच गई है। पूर्व सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जिसमें अमरिंदर ने कहा कि वह अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।

Punjab Assembly Election 2022 किसी भी पार्टी से समझौते के दरवाजे खुले

पूर्व सीएम ने बताया कि वह खुद की राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। वह विधानसभा चुनावों में भाजपा, अकाली दल और अन्य कई पार्टियों से समझौता कर सकते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि वह किसानों के मुद्दों को गंभीरता से उठाएंगे। तीन कृषि कानूनों पर बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसानों को संघर्ष जल्द किसी नतीजे पर पहुंच सकता है। सरकार और किसान प्रतिनिधियों में लगातार बात चल रही है। कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भाजपा से गठबंधन होने पर कृषि कानूनों को सही समाधान निकलेगा।

Punjab Assembly Election 2022  पंजाब के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा

पूर्व सीएम ने कहा कि आने वाले चुनावों में वह पूरे जोश के साथ उतरेंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह अकाली दल, भाजपा, ढींडसा और ब्रह्मपुरा गुट के साथ गठबंधन कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिए वह किसी भी पार्टी से हाथ मिला सकते हैं। कैप्टन ने कहा कि वह पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ खड़े थे और हमेशा खड़े रहेंगे।

Punjab Assembly Election 2022 सरकार बनाने पर रहेगा जोर

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें सीएम पद से बेदखल कर दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके पिछले रिकॉर्ड को भी नहीं देखा कि कैसे उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाई। ऐसे समय में यह पहली बार है जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी बात जनता के सामने रखी है कि वह पंजाब के लोगों के लिए काम करने को हमेशा खड़े रहेंगे।

Punjab Assembly Election 2022 मैंने पार्टी और पंजाब के लिए क्या नहीं किया

सीएम पद से हटाने की टीस एक बार फिर कैप्टन की जुबां पर आ गई। उन्होंने कहा मुझे क्यों हटाया गया, यह तो हाईकमान ही बता सकता है। मैंने क्या नहीं किया पार्टी और पंजाब के लिए। चुनाव घोषणा पत्र में किए गए 90 फीसदी वादे पूरे किए। जो बचे हैं, उन पर काम चल रहा था।

Read Also : Mirage 2000 Crash, पायलट सुरक्षित

                          Vehicles Will Run on Water not on Petrol and Diesel पेट्रोल-डीजल का नहीं रहेगा भाव, अगले नौ साल तक पानी से दौड़ेंगे वाहन

SHARE