Eating less will contribute to the development of the country – Dr. Harshwardhan: कम खाने से देश के विकास में योगदान होगा-डॉ. हर्षवर्धन

0
171

नई दिल्ली। अब भाजपा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देश के विकास में योगदान के लिए लोगों को कम खाने की सलाह दी है। डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों से कहा कि सामान्य तौर पर हम ज्यादा खाना खाते हैं जिसकी वजह से कई समस्याएं होती हैं। ज्यादा खाने से उन्हें मोटापे समेत अनेक बीमारियां होती हैं, इसलिए लोगों को हमेशा कम खाने की सोच रखनी चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि कम खाने से देश के विकास को भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि अगर लोग कम खाएंगे तो न सिर्फ वे स्वस्थ रहेंगे, बल्कि वे देश के विकास में ज्यादा योगदान भी दे सकेंगे। साथ ही, बचा हुआ भोजन ऐसे जरुरतमंदों तक भी पहुंचेगा जिनको इसकी आवश्यकता हमसे ज्यादा है। डा.ॅ हर्षवर्धन विश्व खाद्य दिवस पर एफएसएसएआई के बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश को हिट करने के लिए समाज को फिट रखने की आवश्यकता होती है। इसके लिए लोगों को उपयुक्त भोजन की जानकारी दी जानी चाहिए। कुछ चीजों को कम खाना लोगों को ज्यादा सेहतमंद बनाता है। जैसे- चीनी, नमक और तैलीय पदार्थों का सेवन कम किया जाना चाहिए। इससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

SHARE