Democracy in danger, country’s environment worrisome – Ashok Gehlot: खतरे में लोकतंत्र, देश का माहौल चिंताजनक- अशोक गहलोत

0
219

जयपुर। राजस्थान की राजनीति की उठापटक, लगातार बदलते घटनाक्रम नेपरिस्थतियों को सोचनीय बना दिया है। वहां के परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के लोकतंत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने अपनी चिंता जाहिर की कि इस वक्त लोकतंत्र खतरे में है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि ”आज पूरा मुल्क चिंतित है क्योंकि लोकतंत्र खतरे में है। ‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ अभियान जो चलाया गया, इसके मायने हैं, इसका अपना सन्देश है। उसे एक तरफ आम जनता को भी समझना पड़ेगा और दूसरी तरफ जो सत्ता में हैं उनको भी समझना पड़ेगा। उन्होंने देश के अंदर के माहौल पर सवाल उठाए और कहा कि यह बेहद चिंताजनक है। साथ ही अशोक गहलोत ने अन्य राज्यों के उदाहरण भी दिए और कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में क्या हुआ सभी को मालूम है। राजस्थान में भी सत्ताधारी पार्टी अपनी ओर से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रहा है लेकिन राज्यपाल इस पर कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी हमेशा अनिच्छुक रहती है, विपक्ष हमेशा मांग करता है.. यहां हम मांग कर रहे है..अभी तक उसका जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा, ”मैं उम्मीद करता हूं कि राज्यपाल बहुत पुराने राजनीतिज्ञ है, मिलनसार, व्यवहार कुशल हैं और उनके पद की बहुत बड़ी गरिमा है। यह संवैधानिक पद है.. वह शीघ्र ही हमें आदेश देंगे, हम विधानसभा का सत्र बुलाएंगे।

SHARE