By-election Results 2026: पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम आज, नंदीग्राम में कांटे की टक्कर

0
61
Assembly Bypoll Results 2026: तीन राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज हो रही है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी और असम की नागांव लोकसभा सीट के नतीजों पर सबकी नजर है।
By-election Results 2026, Bypoll Results Today, Election Results Live, Nandigram Bypoll, Nagaon Lok Sabha Election, TVK Election Results, उपचुनाव परिणाम 2026, आज के चुनाव नतीजे, मतगणना अपडेट, विधानसभा उपचुनाव
पांच विधानसभी सीट और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं।

By-election Results 2026: कई राज्यों की चार विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। इनमें पांच विधानसभा सीटें और असम की एक लोकसभा सीट शामिल है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी और असम की नागांव लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के परिणामों पर राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजर रहेगी। ये उपचुनाव इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि इनके नतीजों से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनावी स्थिति, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पार्टी TVK की लोकप्रियता और असम में BJP- कांग्रेस के बीच मुकाबले के संकेत हैं।

किन छह सीटों पर होगी मतगणना?

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था और 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती हो रही है। इनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीट है। तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट है। पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट है। इसके अलावा असम की नागांव लोकसभा सीट है। कुल मिलाकर पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे।

पश्चिम बंगाल में 2 सीटों पर रहेगी नजर

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों के उपचुनाव को BJP सरकार और विपक्षी दलों के लिए अहम राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद ये उपचुनाव BJP की चुनावी स्थिति का शुरुआती आकलन करने का अवसर देंगे। नंदीग्राम में BJP ने हसीरानी रथ को मैदान में उतारा है। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट का समर्थन मिला है। रेजिनगर में BJP के सखाराव सरकार, TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी और अन्य प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। नंदीग्राम का राजनीतिक महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का पुराना राजनीतिक संबंध रहा है।

तमिलनाडु में विजय की TVK की टेस्टिंग

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के नतीजे मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद इन उपचुनावों के जरिए पार्टी के समर्थन का शुरुआती आकलन किया जा सकेगा। दोनों सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। मदुरंतकम में TVK, DMK और AIADMK सहित प्रमुख दलों के बीच मुकाबला है। धारापुरम में भी सत्तारूढ़ और विपक्षी दल अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं। चुनाव परिणाम यह संकेत दे सकते हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद मतदाताओं के बीच TVK का समर्थन किस स्तर पर बना हुआ है।

पुडुचेरी में NDA, कांग्रेस और DMK की टक्कर

पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर भी आज मतगणना होगी। यहां सत्तारूढ़ AINRC के अशोक आनंद, कांग्रेस के ई. विनायगम और DMK के के. सेथु सेल्वम समेत अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट का उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के इस्तीफे के कारण हुआ। परिणाम से पुडुचेरी में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी दलों की चुनावी स्थिति के बारे में संकेत मिल सकते हैं।

असम की नागांव सीट पर BJP-कांग्रेस में मुकाबला

असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे। यहां BJP के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवामणि बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल समेत कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद कराया गया। बोरदोलोई ने बाद में BJP के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। नागांव में कांग्रेस अपनी पुरानी राजनीतिक पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है, जबकि BJP इस सीट पर अपना प्रभाव बढ़ाना चाहती है। इस सीट का परिणाम असम की राजनीति में BJP, कांग्रेस और AIUDF की स्थिति को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।