Article 370 removed, denying the constitution – Priyanka Gandhi: संविधान को नकारते हुए हटाई गई धारा 370- प्रियंका गांधी

0
175

वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को सोनभद्र पहुंची। उन्होंने सोनभद्र में 17 जुलाई को हुए नरसंहार के पीड़ितों से दूसरी बार मुलाकात की। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भी अपने विचार रखे। अनुच्छेद 370 पर प्रियंका गांधी ने बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट राय है। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 संविधान को नकारते हुए हटाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान और लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी है। हम उस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। ये कांग्रेस की स्पष्ट राय है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि उनकी भी यही राय है, जो कांग्रेस पार्टी है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में हर बात पर चर्चा होती है, और उन पर विचार विमर्श होता है।

SHARE