CM भगवंत मान पर दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 हजार रुपये का जुर्माना? AAP का दावा- 3 घंटे तक रोका गया

0
62
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन घंटे तक रोके जाने और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का मामला सामने आया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह आरोप लगाया है.
Punjab Electricity Bill Relief, Punjab OTS Scheme 2026, Punjab Electricity Bill Waiver, Electricity Bill Interest Waiver, Punjab Power Department, Punjab Electricity Consumers, पंजाब बिजली बिल माफी योजना, पंजाब OTS स्कीम 2026, बिजली बिल ब्याज माफी, पंजाब बिजली उपभोक्ता राहत
भगवंत मान सरकार ने बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. दावा किया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन घंटे तक रोका गया. उनके ऊपर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का मामला सामने आया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह आरोप लगाया है. पार्टी का दावा है कि मुख्यमंत्री को जानबूझकर अपमानित किया गया. उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया.

AAP पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर यह चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए ये आरोप लगाए. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को रात के समय दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोका गया. वो फ्रांस से लौट रहे थे और उनके ऊपर मोटा जुर्माना भी लगाया गया.

Punjab CM News : शहीदों के सपनों को साकार करें : सीएम

‘मुख्यमंत्री पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया’

बलतेज पन्नू ने दावा किया कि मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर इसलिए रोका गया. वह अदालत के आदेश के तहत पेरिस गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें भारत से बाहर जाने से रोकने की कोशिश की गई थी. पन्नू के मुताबिक, मुख्यमंत्री के वहां से रवाना होने के बाद उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. इस जुर्माने के कारण और लगाए जाने की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है. AAP प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह पंजाबियों का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती.

विदेश जाने से रोका गया

बलतेज पन्नू ने दावा किया कि अब तक पंजाब के मुख्यमंत्री को कई बार विदेश जाने से रोका जा चुका है. इस बार भगवंत मान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के तहत पेरिस गए थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खाद्य महोत्सव में पंजाब के प्रसिद्ध उत्पादों को पेश करने और उन्हें लॉन्च करने के लिए वहां पहुंचे थे.