गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे थे आरोपी, पुलिस को देख भागे
Nuh News (आज समाज) नूंह: हरियाणा में नूंह में पुलिस ने गौ तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर 7 गोवंश को मुक्त कराया। आरोपी गोवंश को काटने की तैयारी में थे। जैसे ही आरोपियों को पुलिस के आने की सूचना मिली वह वहां से भाग गए। पुलिस ने गोवंश को कब्जे में लेकर गोशाला में भिजवा दिया है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक नूंह सीएस स्टाफ टीम गश्त पर सूड़ाका गांव के बस स्टैंड पर मौजूद थी। इस समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि एजाज, अकबर हुसेन निवासी भडंगाका, शरीफ, आमीर निवासी आंधाका मिलकर गोकशी कर गौमांस बेचने का धंधा करते है। आरोपी एजाज की प्लॉट में गोवंश का वध करने की तैयारी कर रहे हैं।

गांव की आबादी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए आरोपी

सूचना के आधार पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों का पीछा किया गया, लेकिन सभी आरोपी गांव की आबादी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। मौके से पुलिस ने घायल अवस्था में 5 गोवंश बरामद किए। वहीं एक छुरी व एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।

काटने के लिए अपने मकान में बंद कर रखे थे गोवंश

पुलिस के मुताबिक टीम द्वारा दूसरी कार्रवाई गांव फिरोजपुर नमक में की गई है। जिसमें दो आरोपियों ने दो गोवंश को काटने के लिए अपने मकान में बंद कर रखा हुआ था। दोनों आरोपी गोवंश को काटने की तैयारी में लगे हुए थे। लेकिन पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपियों से गोवंश को बचा लिया।

पुलिस को देखकर आरोपी जहांगीर व फरमान निवासी फिरोजपुर नमक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके 2 गाय,1 छुरी और 1 कुल्हाड़ी और एक बाइक को बरामद किया है। नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में अफसरों के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक

ये भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा में पानी विवाद गहराया