Chandigarh Crime News : पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित नशा तस्कर पकड़े

0
90
Chandigarh Crime News : पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित नशा तस्कर पकड़े
Chandigarh Crime News : पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित नशा तस्कर पकड़े

प्रदेश भर में चलाया युद्ध नशे विरुद्ध अभियान, कुल 38 नशा तस्कर चढ़े हत्थे

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस की विशेष टीमें हर रोज नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजती हैं और नशीले पदार्थ बरामद करतीं हैं।

इसी अभियान के तहत प्रदेश पुलिस 455वें दिन छापेमारी अभियान को जारी रखते हुए कुल 38 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 112 ग्राम हेरोइन, 61 किलोग्राम भुक्की, 60 नशीली गोलियां और 3,060 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 455 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,824 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

गैंगस्टरों से संबंधित ठिकानों पर की छापेमारी

राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान गैंगस्टरों पर वार के 130वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 513 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

235 लोगों को किया गिरफ्तार

130वें दिन पुलिस टीमों ने 1 हथियार सहित 235 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 32,788 हो गई है। इसके अतिरिक्त, 64 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 2 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : जनता का फैसला देखकर बौखलाए विपक्षी : मान