Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक दिन 101 नशा तस्कर पकड़े

0
191
Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक दिन 101 नशा तस्कर पकड़े
Chandigarh Crime News : पुलिस ने एक दिन 101 नशा तस्कर पकड़े

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने हेरोइन, अफीम सहित 10.54 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की

Chandigarh Crime News  (आज समाज, चंडीगढ़। पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस ने सीएम के निर्देश पर एक मार्च 2025 से विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान को प्रदेश पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध का नाम दिया है। इसके तहत प्रतिदिन प्रदेश पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए नशा तस्करों को पकड़ रही है। पकड़े गए नशा तस्करों से पुलिस भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद कर रही है।

पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम को 401वें दिन भी जारी रखते हुए 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम, 581 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 10.54 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 401 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,321 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

गैंगस्टरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान भी जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 76वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 322 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है इस मुहिम की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

76वें दिन पुलिस टीमों ने 133 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19,248 हो गई है। इसके अलावा 43 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 46 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल सहित तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार