PM Modi Visit Jalandhar: जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

0
173
PM Modi Visit Jalandhar: जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से
PM Modi Visit Jalandhar: जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

पीएम मोदी ने संत निरंजन दास के छुए पैर, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट किया
PM Modi Visit Jalandhar, (आज समाज), जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में पहुंचे। यहां पर उन्होंने संत निरंजन दास के पैर छूकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां।

इससे पहले पीएम दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डेरे के प्रबंधक ने कहा कि हम पीएम के आने से बहुत खुश हैं। पहली बार कोई प्रधानमंत्री हमारे बीच आया।

मैं सौभाग्यशाली, मुझे संत रविदास के मंदिर की नींव रखने का मौका मिला

प्रधानमंत्री ने कहा, मध्य प्रदेश के सागर में श्री गुरु रविदास का मंदिर बन रहा है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उसका नींव पत्थर रखने का मौका भी मुझे मिला था। इन्हीं शब्दों के साथ मैं आपको श्री गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। जो बोले, सो निर्भय। बहुत-बहुत धन्यवाद।

सरकार रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ा रही

पीएम ने कहा, एक समय था जब भारत के प्रोडक्ट दुनिया में सबसे अच्छे होते थे। गुलामी के कालखंड में इसे खराब कर दिया गया। अब हमें क्वालिटी पर ध्यान देकर फिर से दुनिया में नंबर वन प्रोडक्ट बनाने वाला बनना है। गुरु रविदास ने भी श्रम का सम्मान किया है। हमारी सरकार भी गुरु रविदास के विचारों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। जैसे अब संत रविदास जयंती का राष्ट्रीय आयोजन होने लगा है। कई राज्यों ने इस दिन पर छुट्टी घोषित की है।

ये भी पढ़ें: Union Budget 2026-27: वित्त मंत्री सीतारमण ने पूंजीगत व्यय में किया लगभग 9% की वृद्धि का ऐलान