PM Modi News : पीएम मोदी आज करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

0
127
PM Modi News : पीएम मोदी आज करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन
PM Modi News : पीएम मोदी आज करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल, सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे पीएम

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली में चल रहा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 आज एक नया अध्याय उस समय लिखेगा जब सुबह करीब 9.40 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। ज्ञात रहे कि इस समिट में न केवल विश्व के 20 प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे हुए हैं बल्कि आज वे एकत्रित रूप से समिट का हिस्सा बनेंगे।

पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे। इसके बाद सामूहिक तस्वीर होगी। पीएम मोदी का संबोधन करीब 10:25 बजे शुरू होगा। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, सिवट्जरलैंड और ब्राजील के राष्टÑपति सहित कई वैश्विक नेता व शीर्ष उद्योगपति मौजूद रहेंगे।

गाइ पार्मेलिन ने की समिट की सराहना

समिट मे भाग लेने के लिए पहुंचे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने इस समिट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत का एआई विजन सुरक्षित, समावेशी और मानवता के लिए है। इस दौरान उन्होंने एआई के क्षेत्र में भारत के विजन का जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने इसे मानव-केंद्रित, टिकाऊ और समान विकास वाला बताया है। पार्मेलिन ने कहा कि समिट के तीन सूत्र पीपल, प्रोग्रेस और प्लैनेट एआई के संतुलित विकास की सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग इस तरह होना चाहिए कि दुनिया के हर व्यक्ति को इसका लाभ मिले, साथ ही पर्यावरण और सतत विकास का भी ध्यान रखा जाए।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला बोले-नमस्ते इंडिया

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा राजकीय यात्रा पर बुधवार को भारत पहुंचे। नई दिल्ली में कदम रखने के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा-नमस्ते, इंडिया! मैं एक और यात्रा के लिए भारत आया हूं। मेरा एजेंडा रिश्तों की मजबूती, साझेदारी को प्रगाढ़ करना और दुनिया में एआई के भविष्य पर चर्चा करना है। हम अपने देशों के बीच और ज्यादा सहयोग, नवाचार और अवसर बनाने के लिए काम करते रहेंगे।

एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

इस आयोजन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस का बड़ा बयान सामने आया है। इस आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक मामलों में अधिक प्रभाव रखने वाली एक बेहद सफल उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह है। भारत एआई इम्पैक्ट समिट से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिए विशेष साक्षात्कार में गुटेरस ने जोर दिया कि एआई से पूरी दुनिया को लाभ होना चाहिए।

ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का आयात करेगा : गोयल