30 जनवरी तक दक्षिण गोवा में आयोजित होगा सम्मेलन, पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे उद्घाटन
PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 सम्मेलन आज से गोवा में शुरू होने जा रहा है। यह सम्मेलन आज से शुरू होकर आने वााले चार दिन तक चलेगा और इसका 30 जनवरी को समापन होगा। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में वर्तमान में ऊर्जा की मांग और इसकी पूर्ती के लिए मंथन किया जाएगा।
इस सम्मेलन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सुल्तान अहमद अल जाबेर, कनाडा के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन के साथ-साथ अफ्रीका, मध्य पूर्व, मध्य एशिया और वैश्विक दक्षिण के वरिष्ठ मंत्री दक्षिण गोवा जिले के बेतुल गांव में उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
बजट को लेकर बुलाई सर्वदीलय बैठक
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वदीलय बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायी कार्यसूची और सत्र के दौरान उठने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य सत्र को सुचारु रूप से चलाना और सभी दलों की राय जानना है। इस बैठक में विधायी कार्यसूची और सत्र के दौरान उठने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक 27 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में होगी। इस बैठक में सरकार और विपक्ष सत्र के एजेंडे पर अपनी-अपनी बात रखेंगे।
भारत और यूरोपीय संघ के बीच अहम वार्ता
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस उच्च स्तरीय बैठक का सबसे बड़ा परिणाम भारत और ईयू के बीच महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता के समापन की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा, रक्षा सहयोग और भारतीय कामगारों के लिए यूरोप में अवसरों पर भी बड़े समझौते होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : Bank Strike Today : आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल


