PM Modi Today Schedule, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु में चोल सम्राट राजेंद्र चोल की जयंती मनाने और अरियालुर जिले के गंगईकोंडा चोलपुरम में 23 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले आदि तिरुवथिरई महोत्सव में शामिल होंगे।
राजेंद्र चोल के सम्मान में सिक्का जारी करेंगे मोदी : तमिलनाडु
पीआईबी के एक बयान के मुताबिक तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई (K Annamalai) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, हमारे प्रधानमंत्री आज प्रतिष्ठित गंगईकोंडा चोलपुरम का दौरा करेंगे और भारत के महानतम सम्राटों में से एक राजेंद्र चोल के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे, जो उनके गंगा विजय के 1000 साल पूरे होने का प्रतीक होगा। अन्नामलाई ने कहा, यह तमिल संस्कृति और विरासत के लिए एक मील का पत्थर है।
तमिलनाडु और भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण
पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, यह तमिलनाडु और भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति प्रधानमंत्री के सम्मान के अनुरूप है। उन्होंने कहा, यह उत्सव राजेंद्र चोल के दक्षिण पूर्व एशिया के पौराणिक समुद्री अभियान के 1,000 वर्ष पूरे होने और चोल वास्तुकला के एक शानदार उदाहरण, प्रतिष्ठित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर के निर्माण की शुरुआत का भी स्मरण कराता है।
डीएमके व बीजेपी के बीच नवीनतम राजनीतिक वर्चस्व का प्रतीक
अन्नामलाई (Annamalai) ने कहा कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके चोल राजा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है और राज्य में अपना विस्तार करने की जुगत में लगी विपक्षी भाजपा के बीच नवीनतम राजनीतिक वर्चस्व का प्रतीक है। अन्नामलाई ने कहा, चोलगंगम जलाशय एक विशाल तालाब है जिसे उन्होंने लगभग 1,000 साल पहले गंगईकोंडा चोलपुरम के पास अपने गंगा सैन्य अभियान की सफलता के उपलक्ष्य में बनवाया था। सम्राट अपनी उत्तरी विजय और विरासत का जश्न मनाते हुए इस विशाल झील को भरने के लिए गंगा जल लाए थे। वर्तमान में, इसे पोन्नेरी के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें : Kargil Vijay Diwas: राष्ट्रपति मुर्मू, और प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने वीर सपूतों को किया नमन