PM Modi Assam Visit: डिब्रूगढ़ के इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पहुंचे प्रधानमंत्री, लड़ाकू विमानों के डेमो में होंगे शामिल

0
162
PM Modi Assam Visit
PM Modi Assam Visit: डिब्रूगढ़ के इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर पहुंचे प्रधानमंत्री, लड़ाकू विमानों के डेमो में होंगे शामिल

PM Modi On Assam Visit, (आज समाज), नई दिल्ली/दिसपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं। तीन महीने में यह उनका राज्य का तीसरा दौरा है। वह सुबह चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे, फिर एयरफोर्स के सी-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ के मोरन बाइपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (EFL) के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें : PM Modi ने किया नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन

हाईवे से ही लैंडिंग व टेकआफ करेंगे विमान

वायुसेना ने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (Emergency Landing Facility) को पूर्वोत्तर भारत में इमरजेंसी के दैरान मिलिट्री और सिविल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग व टेक-आफ में मदद करने के लिए विशेष तौर पर बनाया है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में यहां आज वायु सेना के 16 लड़ाकू विमान एरियल शो करेंगे। विमान हाईवे से ही लैंडिंग व टेकआफ करेंगे और यह डेमो लगभग 30 से 40 मिनट होगा।

ये भी पढ़ें : Parliament Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिया भाषण, बजट व भारत-यूएस ट्रेड डील की आलोचना की

ईएलएफ चीन सीमा से लगभग 300 किमी दूर

वाुय सेना का कहना है कि यह एयरस्ट्रिप (ईएलएफ) रणनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एरिया चीन सीमा र से लगभग केवल 300 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों के अनुसार इसे ईएलएफ से पूर्वोत्तर में प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध जैसे हालात में बचाव व राहत आॅपरेशन में तेजी आएगी।

असम में इसी वर्ष होने हैं विधानसभा चुनाव 

बता दें कि असम में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके मद्देनजर चुनावी सरगर्मियां भी शुरू हो गई हैं। इससे पहले इसी सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी असम दौरे पर आए थे। पीएम मोदी का तीन माह में यह तीसरा असम दौरा है। राज्य में 2016 से लगातार दो दफा एनडीए की सरकार बनी है। इससे पहले 2001-2016 तक असम कांग्रेस की सरकार सत्ता पर काबिज थी।

ये भी पढ़ें : Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर