Congress on Women Reservation Bill : पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

0
172
Congress on Women Reservation Bill : पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे
Congress on Women Reservation Bill : पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- पीएम मोदी का बयान तथ्यों से परे

Congress on Women Reservation Bill ( आज समाज), नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास न होने पर पीएम मोदी ने देश को शनिवार रात्रि संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने देश की महिलाओं से माफी मांगते हुए इसके लिए कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को दोषी करार दिया। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा पीएम का संबोधन तथ्यों से परे है।

साथ ही ये आरोप लगाया कि पीएम ने सरकारी मंच का इस्तेमाल राजनीतिक भाषण के लिए किया और विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में महिलाओं के मुद्दों से ज्यादा पार्टी राजनीति पर ध्यान दिया। पार्टी का दावा है कि महिला आरक्षण पर कांग्रेस का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है और उसने 2010 में राज्यसभा में बिल पास कराया था तथा 2023 के कानून का भी समर्थन किया।

कांग्रेस ने मांग की कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए। साथ ही परिसीमन और महिला आरक्षण को अलग रखने की बात कही। पार्टी ने सरकार पर महिलाओं के मुद्दों पर विफल रहने और देश को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

पीएम के संबोधन पर कपिल सिब्बल का सवाल

प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र संबोधन को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सवाल उठाए हैं। सिब्बल ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आया कि पीएम प्रधानमंत्री के रूप में बोल रहे थे या संसद में भाजपा के नेता के तौर पर। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सामने खड़े होकर चुनाव के दौरान इस तरह का भाषण देना भारतीय राजनीति का नया निम्न स्तर है। सिब्बल ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में चुनाव आयोग या अन्य संस्थाएं कोई कार्रवाई नहीं करेंगी।

अपने संबोधन में पीएम ने यह कहा था

पीएम मोदी ने आगे कहा कुछ लोग इस विधेयक के गिरने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। लेकिन यह उसका मुद्दा नहीं है। मैंने संसद में कहा था कि यह विधेयक पारित हो जाने दीजिए, मैं विज्ञापन छपवाकर विपक्ष को इसका क्रेडिट दे दूंगा। लेकिन दकियानूसी विचार वाले अपनी बातों और विरोध पर अड़े रहे। आज आप सब दुखी हैं। मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं। आज भले ही बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें नहीं मिला है। लेकिन मैं जानता हूं कि देश की 100 फीसदी नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे पास है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म कर के रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है। हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : गर्मी दिखाने लगी तेवर, तपने लगा समूचा देश