Pinjore News : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : विधायक शक्तिरानी शर्मा

0
243
Pinjore News : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : विधायक शक्तिरानी शर्मा
Pinjore News : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : विधायक शक्तिरानी शर्मा
  •  ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत विधायक शक्तिरानी शर्मा ने किया जनसंवाद

Pinjore News | आज समाज नेटवर्क | पिंजौर । पिंजौर मंडल में ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कालका की विधायक शक्तिरानी शर्मा ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ने गांव मानकपुर देवीलाल एवं गांव बसौलां, पिंजौर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही : शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री के प्रभावी प्रशासन का मार्गदर्शन मिल रहा है। आज भारत और हमारा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा हैं। यह परिवर्तन स्पष्ट नीतियों, मजबूत निर्णयों और जनसेवा के संकल्प का परिणाम है। केंद्र सरकार की सबसे बड़ी पहचान गरीब कल्याण और अंत्योदय का संकल्प है।

आज योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, जो गरीब के जीवन में सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कर रहा है। ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर तक पहुँचकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन सुविधाओं से वंचित न रहे। साथ ही यदि किसी को किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो उसका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक ऐतिहासिक कदम है।

मैं सभी माताओं-बहनों से आग्रह करती हूं कि वे नारी शक्ति वंदन अभियान से जुड़ें और मिस्ड कॉल नंबर 9667173333 पर कॉल कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी उत्साह के साथ अभियान से जुड़ते हुए मौके पर ही मिस्ड कॉल कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में जनसंवाद, जनसुनवाई और जनसेवा का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

Ambala News : गवर्नमेंट कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर को मिला बेस्ट लर्नर सपोर्ट सेंटर अवॉर्ड