3 की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर
(आज समाज) पलवल: हरियाणा के पलवल में बारिश के कारण गत देर रात एक पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से 6 मजदूरों के दबने का मामला प्रकाश में आया है। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। घायलों में से एक मजदूर की हालत ठीक है। उसका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवाया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है। हालांकि पुलिस शिनाख्त के सभी संभव प्रयास कर रही है।

काम निपटकर घर लौट रहे थे मजदूर

प्राप्त जानकारी अनुसार पलवल के गांव सोफ्ता में रात 10 बजे के करीब कुछ मजदूर काम निपटकर घर लौट रहे थे। वह पेट्रोल पंप की दीवार के पास से गुजर रहे थे। अचानक से दीवार गिर गई और 6 मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

अस्पताल पहुंचते ही प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। अन्य मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। अन्य मजदूरों का प्राथमिक उपचारा करने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

ये भी पढ़ें : हरियाणा में बीपीएल परिवारों को सिर्फ 1 लीटर तेल मिलेगा सस्ता, 2 लीटर के लिए चुकाने होंगे 100 रुपए