पंजाब में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तलाश रही पुलिस, लौटने को तैयार नहीं हैं नागरिक, बोले पूरी उम्र यही रहना है

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। पहलगाम में निर्दोष सैलानियों की हत्या आतंकियों द्वारा किए जाने की घटना को लेकर पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। इस घटना के बाद केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को वापिस भेजने के आदेश आने के बाद पंजाब से भी ऐसे लोगों को भेजा गया। लेकिन जो लोग तय समय सीमा तक नहीं गए अब उन्हें ढूंढ कर वापिस भेजा जा रहा है।

इन लोगों को भी अटारी बार्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा जा रहा है। ऐसे कई लोग पाकिस्तान भेजे गए जो पाकिस्तान जाना ही नहीं चाहते थे। क्योंकि वह दशकों से भारत में बसे हुए थे। इनमें कई महिलाएं ऐसी हैं जो शादी कर भारत आई थी और अब पाकिस्तान जाना नहीं चाहती। क्योंकि इनका परिवार भारत में ही बसा है और पाकिस्तान में कोई नहीं है।

कई लोग ले चुके भारत की नागरिकता

अटारी बार्डर से ऐसे लोगों को भी पाकिस्तान भेजा गया जिन्हें वहां की नागरिकता मिल चुकी थी। उन्हें भी वापस भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। पाकिस्तानी नागरिक ओसामा जोकि 2008 में भारत आया था और यहीं पर ही उसने अपनी पढ़ाई पूरी की। ओसामा का कहना है कि उसका आधार कार्ड, राशन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र भारत का है। उसकी शिक्षा भी यहां पर ही हुई है। वह बीएड की पढ़ाई कर रहा है और यहीं पर ही उसने नौकरी के लिए आवेदन किया है। अब वह पाकिस्तान वापस जाकर क्या करेगा। उसने अपील की है कि उसे वापस न भेजा जाए।

45 साल पहले भारत आई अब जाना होगा वापस

इसी तरह करीब 45 साल पहले शादी कर पाकिस्तान से भारत आई अजरबी भट्टी भी पाकिस्तान जाने के लिए अटारी सीमा पर पहुंची। अजरबी भट्टी ने बताया कि 45 साल पहले उसकी शादी जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी मोहम्मद दीन से हुई थी। उसके सभी दस्तावेज भारतीय हैं। बावजूद इसके अब उसे वापस जाने के लिए कहा जा रहा है। जबकि पाकिस्तान में उसका कोई भी रिश्तेदार भी नहीं है। हालांकि सरकार के आदेश के तहत पुलिस उन्हें अटारी सीमा पर लेकर आई और पाकिस्तान भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : अमृतसर बॉर्डर के नजदीक मिले हथियार