- नाव में सवार थे 14 लोग
- 7 लोग सुरक्षित निकाले
Patna Boat Accident, पटना: बिहार के बाढ़ अनुमंडल में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। उमानाथ गंगा घाट के पास सवारियों से भरी एक नाव पलट गई और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव का काम शुरू करवाया।
खेती का काम करने के लिए गए थे लोग
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिंद टोली के 14 लोग नाव पर सवार होकर समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा खेती का काम करने के लिए गए थे। लौटते समय तेज हवा चल रही थी जिसके कारण नाव गंगा में पलट गई। हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।
चार अन्य की तलाश जारी
आसपास मौजूद इलाके के लोगों और नाविकों की मदद से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। खबर लिखे जाने तक 3 लोगों के शव बरामद किए गए थे, जबकि चार अन्य की तलाश जारी थी। जिला प्रशासन समस्तीपुर व जिला प्रशासन पटना बचाव अभियान चला रहे थे। एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम भी बचाव में जुटी थी।
यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Boat Accident: श्रीनगर के पास झेलम नदी में डूबी नाव, 4 लोगों की मौत, बच्चों सहित कुछ लापता


