Patiala Blast: शम्भू रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मारे गए आरोपी के घर से आरडीएक्स और हथियार बरामद

0
150
Patiala Blast
Patiala Blast: शम्भू रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मारे गए आरोपी के घर से आरडीएक्स और हथियार बरामद

Patiala Blast, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला में शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर को उड़ाने की साजिश में बम धमाके में मारे गए आरोपी के घर से मिले हथियार और आरडीएस बरामद किया गया है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार देर रात को रेलवे ट्रैक (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसीसीआईएल) पर धमाका हुआ था और मौके से एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। मारा गया व्यक्ति अमृतसर के तरनतारन स्थित एक गांव का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार उसके घर से हथियार व आरडीएक्स मिला है।

4 संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

पटियाला पुलिस ने मामले में संलिप्त 4 संदिग्धों को गिरफ्तार करके उसके पास से मंगलवार को आईईडी व हैंड ग्रेनेड बनाने की सामग्री के अलावा भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। अब मारे गए आरोपी के घर से आरडीएक्स व हथियार बरामद होने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के इशारे पर काम कर रहे थे। वे पंजाब के मुख्य रेल मार्ग व सार्वजनिक जगहों पर बड़े धमाके करने की तैयारी में थे।

जांच के लिए बनाई गई थी विशेष टीमें

डीआईजी कुलदीप सिंह चहल और पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वरुण शर्मा के मुताबिक वारदात के बाद मामले की जांच के लिए विशेष टीमें बनाई गई थी और उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए चार आरोपियों को दबोचा है। इन आरोपियों में सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (दोनों तरनतारन निवासी), मानसा रहने वाला कुलविंदर सिंह बग्गा और प्रदीप सिंह खालसा निवासी (दोनों मानसा निवासी) शामिल हैं।

सीमा पार बैठे हैंडलरों से मिले हथियार 

डीआईजी ने बताया है कि आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, आईईडी बनाने का सामान, पिस्टल व कारतूस आदि के अलावा लैपटॉप भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार ये हथियार और विस्फोटक उन्हें सीमा पार बैठे हैंडलरों की सहायता से मिले थे।

ये भी पढ़ें : Punjab News: राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट