Two Youth Drowned in Yamuna, Died : यमुना में नहाने गए दो युवक डूबे, मौत

0
174

Aaj Samaj (आज समाज),Two Youth Drowned in Yamuna, Died,पानीपत : यमुना नदी मे नहाने गए दो युवको की डूबने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद हरियाणा व यूपी के गोताखोरों ने दोनो के शवों को बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिए। जानकारी अनुसार हरियाणा की और से तैनात राजकुमार ने बताया कि कोंहड गांव निवासी करीब 17 वर्षीय काला और करीब 42 वर्षीय ईश्वर यमुना नदी में नहाने आए थें। अचानक नहाते समय पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगें। उन्हे डूबता देख अन्य श्रद्धालुओं ने बचाव-बचाव की आवाज लगाई, आवाज को सुनकर यूपी व हरियाणा के गोताखोर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को देते हुए डूबे युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनके परिजनों को  गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के उपरांत करीब 3 घंटे बाद काला और 6 घंटे बाद ईश्वर का शव मिला। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही मना कर दिया। शव को परिजनों को सौंप दिया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें :  New Parliament Building Inauguration: पीएम ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, दंडवत प्रणाम के बाद स्थापित किया ‘सेंगोल’

यह भी पढ़ें :  9 Years Of Modi Govt: पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 7 से 21 राज्यों तक लहराया भगवा

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE