Policeman Died While on Duty : पानीपत में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत

0
170
Panipat News/Policeman Died While on Duty
Panipat News/Policeman Died While on Duty
Aaj Samaj (आज समाज),Policeman Died While on Duty, पानीपत : पानीपत में डायल 112 पर बतौर ड्राइवर तैनात एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के भाई संदीप ने बताया कि वह जिला सोनीपत के गांव लाठ का रहने वाला है। वह हरियाणा पुलिस में तैनात है। उसकी ड्यूटी रोहतक जिले में हैं। उसका मृतक भाई भगत पानीपत पुलिस में सेवारत था। वह ईएचसी के पद पर था। जिसकी इन दिनों ड्यूटी डायल 112 पर बतौर ड्राइवर लगी हुई थी। रविवार की रात को भी तहसील कैंप थाना की ईआरवी 552 पर साथी कर्मियों के साथ गश्त पर था। बीती देर रात करीब 3:30 बजे वह चाय पी रहा था। तभी उसने साथी कर्मियों को बताया कि उसके हाथ में दर्द हो रहा है। जिसके बाद इंचार्ज एएसआई प्रमोद इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन लगाया। उस वक्त तक भगत बोल रहा था। सुबह करीब 4 बजे डॉक्टरों ने भगत को मृत घोषित कर दिया।
SHARE