नारी कल्याण समिति की मासिक बैठक आयोजित

0
171
Panipat News/Organized monthly meeting of Naari Kalyan Samiti
Panipat News/Organized monthly meeting of Naari Kalyan Samiti
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। नारी कल्याण समिति की मासिक बैठक शनिवार को एल्डिको में आयोजित की गई। बैठक शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया गया। तत्पश्चात बैठक में समय पर पहुंचने वाली पांच सदस्याओं को उपहार दिए गए। बैठक का संचालन समिति की प्रधान कंचन सागर और सचिव ज्योतिका सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। कंचन सागर ने बताया कि इस मीटिंग की विशेष बात यह रही कि समिति की सदस्या नीलम मेहता ने बायो एंज़ाइम क्या होता है, कैसे बनाया जाता है और इस के फ़ायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जैविक कचरे को फॉर्मेट करने में 90 दिन लग जाते हैं

नीलम मेहता ने कहा कि बायो एंजाइम कार्बनिक घोल हैं, जो विभिन्न फलों, सब्जियों के छिलके और फूलों सहित जैविक कचरे के फर्मेंटेशन के माध्यम से चीनी, गुड़ और पानी में मिलाकर तैयार किए जाते हैं। जैविक कचरे को फॉर्मेट करने में 90 दिन लग जाते हैं। इस वार्ता में सब सदस्याओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर रश्मि अखौरी, शशि शर्मा,
राज नन्दा, कंवल सोईं, सुमन सिंगला, तृप्ता गाबा, बबिता गर्ग, सुगंधा गर्ग, शोभा गोयल, बिमला गुप्ता, रवि मल्होत्रा, नीलम नागपाल, सरोज आहुजा, ज्योति रहेजा, संगीता अरोड़ा, माधवी वर्मा, उपासना और गव्या आदि उपस्थित रही।
SHARE