नपा चेयरमैन ने मारा छापा – केवल चार कर्मी ही मिले ड्यूटी पर

0
172
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। नगरपालिका में समय पर ना आकर अपनी मर्जी चलाने वाले कर्मियों खिलाफ सोमवार सुबह चेयरमैन अशोक कुच्छल नपा पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान डेढ़ दर्जन कर्मियों में से नगरपालिका में केवल चार कर्मी ही चेयरमैन को मौके पर मिले। लेटलतीफी से पहुंचे कर्मियों को चेयरमैन ने भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिका में सचिव, एमई, जेई, एसआई, बीआई के अलावा क्लर्क, कम्पयूटर ऑपरेटर व चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। इसमें सचिव के पास नगरपालिका समालखा का एडिशनल चार्ज है। नपा कार्यालय में तकरीबन डेढ़ दर्जन कर्मी है। उपरोक्त में स्थाई कर्मियों के साथ ही आउटसोर्स कर्मी हैं।

कर्मियों को टाईम पर नगरपालिका आने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी

समय-समय पर कर्मियों द्वारा ड्यूटी के समय फर्लो मारने और अपने कार्य निपटाने आदि की शिकायत आ रही थी। इसी को लेकर चेयरमैन अशोक कुच्छल सुबह करीब सवा नौ बजे नगरपालिका पहुंच गए। इस दौरान उन्हें नगरपालिका में केवल एकाउंट ब्रांच में एक क्लर्क, दो कम्प्यूटर ऑपरेटर और ग्रुप डी कर्मी ही मिला। चेयरमैन के छापे की सूचना मिलने पर देर से आने वाले कर्मी भी कुछ ही समय में वहां पहुंच गए। वहीं इस बारे में चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि चार कर्मी ही समय पर नपा कार्यालय में मिले। शेष कर्मियों को टाईम पर नगरपालिका आने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आगे भी वो इस तरह की कारवाई करेंगे और समय पर नहीं आने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE