Maharishi Kashyap Jayanti : पानीपत ग्रामीण हलके में महर्षि कश्यप जयंती बड़े धूमधाम से मनाई 

0
245
Panipat News/Maharishi Kashyap Jayanti
Panipat News/Maharishi Kashyap Jayanti

Aaj Samaj (आज समाज),Maharishi Kashyap Jayanti,पानीपत : पानीपत ग्रामीण हलके के गांव गढ़ सरनाई, काबड़ी व कश्यप कॉलोनी में महर्षि कश्यप जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता विजय जैन रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने विजय जैन का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर के भव्य स्वागत किया। विजय जैन एवं मौजूद गणमान्यों ने महर्षि कश्यप की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा कि महर्षि कश्यप इस सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के अवतार थे और एक वैदिक ऋषि थे।

 

कश्यप ने अपने तपोबल से मानव जाति के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए

इनकी गणना सप्तर्षियों में की जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इनके वंशज भगवान विष्णु थे, भागवत पुराणों में और मार्कंडेय पुराणों में ऋषि कश्यप की 13 पत्नियां थी और मत्स्य पुराण के अनुसार उनकी 9 पत्नियां थी। जैन ने कहा है कि देवता, दैत्य, दानव, यक्ष नाग इन सभी जीवो की उत्पत्ति महर्षि कश्यप से हुई। जैन ने कहा है कि एक बार भगवान परशुराम ने सारी पृथ्वी पर विजय प्राप्त करके सारा राज पाठ महर्षि कश्यप को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में कश्यप प्रजापति  भगवान विष्णु व कृष्ण के अवतार में उनके पिता वासुदेव थे। जैन ने कहा कि महर्षि कश्यप ने अपने तपोबल से मानव जाति के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए।

 

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संजय कश्यप, रिंकू कश्यप, नरेश कश्यप, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र बाल्मीकि, पाला मेंबर, राजवीर सिंह, शेर सिंह, प्रीतम सिंह कश्यप, कृष्ण ठाकुर, पूर्व सरपंच भीम सिंह, राकेश कश्यप, गणेश, सिकंदरपुर के सरपंच सतपाल, बारू राम कश्यप, ब्लॉक समिति मेंबर वीनू शर्मा, एडवोकेट रमेश मौर्या, राजकुमार शर्मा, सतपाल राणा, बलदेव अरोड़ा हनुमान, जयप्रकाश त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।

SHARE