Farewell Ceremony Held On Retirement : आर्य बाल भारती स्कूल में अध्यापिका दर्शना की सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित  

0
214
Panipat News/Farewell Ceremony Held On Retirement
Panipat News/Farewell Ceremony Held On Retirement
Aaj Samaj (आज समाज),Farewell Ceremony Held On Retirement,पानीपत : आर्य बाल भारती के सभागार में अध्यापिका दर्शना के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान आर्य रणदीप सिंह कादियान ने की और दर्शना शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में पूरा मान सम्मान दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकाओं ने विभिन्न प्रकार के उपहार देकर दर्शना शर्मा को भावभीनी विदाई दी दर्शना शर्मा के वक्तव्य को सुन सभी भावुक हो गए। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने कहा कि दर्शना शर्मा संस्कृत और हिंदी की विशेषज्ञ मानी जाती रही है। यही नहीं यह अध्यापिका वैदिक धर्म और वैदिक संस्कारों का भी छात्रों के मन मस्तिष्क में प्रवेश करवाती थी। इस विद्यालय को इनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर्य सत्यवान मलिक, कोषाध्यक्ष मेहताब मलिक, रेखा शर्मा, आचार्य राजकुमार शास्त्री, सुधांशु, हिमांशु, अनुपमा प्रेरणा, सीमा, स्वीटी, पुष्पा व पूनम आदि मौजूद रहे।
SHARE