(Panipat News) पानीपत। श्री कृष्ण कृपा धाम सुखदेव नगर मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता सेवा समिति की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण तथा महिला मंडल ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 जुलाई को होने वाली गुरु पूर्णिमा के अवसर पर व्यास पूजा थी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महाराज जी के पावन सानिध्य में व्यास पूजा का आयोजन स्थानीय श्याम बाग में प्रातः 6:00 बजे से किया जाएगा। व्यास पूजा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए बैठक का आयोजन किया गया था।

जिसमें भोजन व्यवस्था, साज सजा, प्रसादम, बैठने की व्यवस्था, मंच की सज्जा, मंदिर की व्यवस्था एवं अन्य थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के प्रधान चंद्रशेखर शर्मा, सचिव सुनील ग्रोवर, अंकुश बंसल, विकास गोयल, विपिन सरदाना, अनिल मदान, गुलशन चुग, सुरेश शर्मा, राजू शर्मा, राज जांब, नवीन बत्रा, अंशुल शर्मा एवं महिला मंडल से सुषमा वर्मा, सीमा बब्बर, अर्चना शर्मा एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रमुख कवर रविंद्र सैनी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Panipat News : डॉक्टर के ज्ञान, कौशल और करुणा का मरीज ले भरपूर लाभ : कुमारी रंजीता कौशिक