Panchkula News : भाजपा का विकसित भारत संकल्प अभियान बना जन आंदोलन – अजय मित्तल

0
179
BJP's Developed India Resolution Campaign has become a mass movement - Ajay Mittal
  • विश्व योग दिवस पर भाजपा विभिन्न स्थानों पर आयोजित करेगी योग शिविर – अजय मित्तल

(Panchkula News) पंचकूला। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि हेतु भाजपा जिला संगठन अपने शक्तिकेन्द्रो एवं मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कर रही है। संकल्प सभाओ में पार्टी कार्यकर्ताओ के अलावा आम नागरिको को भी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलवाया जा रहा है। इसी क्रम में पंचकूला के सेक्टर 9 में आयोजित संकल्प सभा में पहुंचे भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने कहा, संकल्प सभाओ में आम जनता जिस प्रकार उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है इसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि भाजपा का विकसित भारत संकल्प अभियान अब विराट जन आंदोलन बनता जा रहा है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, मंडल संयोजक उमेश सूद, शक्ति केंद्र प्रमुख के चन्दन, सह प्रमुख अमित अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष गौरव जिंदल, सोहन लाल गोयल, राम भजन सिंगला, किरण चौहान, नरेश सिंगला, वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान जय राजा गर्ग सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इस मौके पर अजय मित्तल ने पंचकूला वासियों से 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग करने की अपील करते हुए कहा, भाजपा ज़िले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन कर रही है, जिसमे प्रशिक्षक की निगरानी में विभिन्न योगासन करवाए जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान पंचकूला सेक्टर 9 के हाऊस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जय राजा गर्ग ने अजय मित्तल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

Chandigarh News : नगर निगम महापौर हरप्रीत कौर बबला आयुक्त अमित कुमार बड़ी धूमधाम से मनाया अपना स्थापना दिवस