India in UN : ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ फैला रहा पाकिस्तान : पी. हरीश

0
108
India in UN : ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ फैला रहा पाकिस्तान : पी. हरीश
India in UN : ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ फैला रहा पाकिस्तान : पी. हरीश

यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

India in UN (आज समाज), नई दिल्ली : भारत ने एक बार फिर से अंतरराष्टÑीय मंच पर पाकिस्तान की पोल खोलते हुए उसे आतंकवादी समर्थक देश कहा है। इसके साथ ही भारत ने कहा है कि भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है। जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है, है और हमेशा रहेगा। दरअसल यह बयान यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने संयुक्त राष्टÑ मंच के माध्यम से दिया है।

पाकिस्तान का एकमात्र उद्देश्य भारत को नुकसान पहुंचाना

इस दौरान पर्वथनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा भारत और भारत के लोगों को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले साल मई में आॅपरेशन सिंदूर के बारे में एक झूठा और स्वार्थी बयान दिया है। 9 मई तक, पाकिस्तान भारत पर और हमले करने की धमकी दे रहा था। लेकिन 10 मई को, पाकिस्तानी सेना ने सीधे हमारी सेना को फोन किया और लड़ाई रोकने की गुहार लगाई।

 पाकिस्तान को हुआ व्यापक नुकसान

पी हरीश ने कहा कि भारतीय आॅपरेशन से कई पाकिस्तानी एयरबेस को नुकसान हुआ, जिसमें तबाह रनवे और जले हुए हैंगर की तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर देखी जा सकती हैं। पी. हरीश ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान के प्रतिनिधि से ‘न्यू नॉर्मल’ के बारे में सुना। मैं फिर से दोहराता हूं कि आतंकवाद को कभी भी सामान्य नहीं बनाया जा सकता, जैसा कि पाकिस्तान चाहता है। आतंकवाद, पाकिस्तान की राज्य नीति है, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

सिंधू जल संधि मामला उठाया

पी हरीश ने कहा कि यह पवित्र सदन पाकिस्तान के लिए आतंकवाद को वैध बनाने का मंच नहीं बन सकता। ‘भारत ने 65 साल पहले सद्भावना, अच्छे इरादे और दोस्ती की भावना से सिंधु जल संधि की थी। साढ़े छह दशकों के दौरान, पाकिस्तान ने भारत पर तीन युद्ध और हजारों आतंकी हमले करके संधि की भावना का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों में हजारों भारतीयों की जान गई है। भारत को आखिरकार यह घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि जब तक आतंकवाद का वैश्विक केंद्र पाकिस्तान, सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता, तब तक संधि को निलंबित रखा जाएगा।’

ये भी पढ़ें : Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त