Pakistan-Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान के हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

0
152
Pakistan-Afghanistan Crisis
Pakistan-Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान के हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

Pakistan-Afghanistan Crisis, (आज समाज)इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। दोनों ओर से एक दूसरे पर ताजा हमले किये गए हैं। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसके हमलों में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान ने आज तड़के पहले  पाकिस्तान पर सीमा पार से हमला किया था। इसके कुछ देर बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और देश के दो अन्य प्रांतों में हवाई हमले किए हैं।

डुरंड लाइन पर तैनाती बढ़ने के कारण तनाव बढ़ा

अफगानिस्तान बॉर्डर फोर्स (एबीपी) के प्रवक्ता ओबैदुल्लाह फारूकी (Obaidullah Farooqui) ने दर्जनों पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने का दावा किया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है कि उनकी सेना की ओर से पाकिस्तानी चौकियों पर भारी गोलाबारी की गई है। सूत्रों के अनुसार डुरंड लाइन पर दोनों ओर से सैन्य तैनाती बढ़ी जिसके कारण बॉर्डर पर टेंशन बढ़ गई है।

पाकिस्तान की 19 पोस्टों पर कब्जा किया : अफगानिस्तान

सूत्रों ने बताया कि काबुल में 3 ब्लास्ट की आवाज सुनी गई है। हालांकि धमाके कहां हुए हैं, इसकी अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। तत्काल किसी के हताहत होने की भी पुष्टि नहीं हो सकी है। अफगान-तालिबान (Afghan Taliban) ने इस यह भी दावा किया है कि उसने डूरंड लाइन के आसपास स्थित पाकिस्तान सेना के दो बेस सहित 19 पोस्टों पर अपना कब्जा कर दिया है।

पाकिस्तान से बदला लेने के लिए किया उस पर हमला 

एबीपी के प्रवक्ता ओबैदुल्लाह फारूकी ने कहा, हमारे बलों ने पाकिस्तान से बदला लेने के मकसद से उस पर हमला किया है। देश की रक्षा के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आगे भी हर तरह की आक्रामक कार्रवाई का हम उसी भाषा में जवाब देंगे। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान-अफगानिस्तान, दोनों डुरंड लाइन पर भारी सैन्य तैनाती करने में जुटे हैं। तालिबान बलों की बख्तरबंद गाड़ियां, मशीन गन आदि भारी हथियारों के साथ डूरंड लाइन की ओर अग्रसर है।

पाकिस्तान ने बच्चों व महिलाओं को बनाया था निशाना  

अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना ने कुछ दिन पहले अफगान क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों पर हमला किया था और इसी के जवाब में शुक्रवार रात को पूर्वी व दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमारी तरफ से भारी गोलाबारी की गई। अफगानिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि चार घंटे चली लड़ाई में 55 पाक सैनिक मारे गए और इसी दौरान पाकिस्तान के दो सैन्य बेस व 19 चौकियों को कब्जाने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan Conflict: काबुल पर हवाई हमले के बाद, पाक-अफगान के बीच भारी गोलीबारी, सीमा पर युद्ध जैसे हालात