तीन आजाद प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द
Rajinder Gupta, (आज समाज), चंडीगढ़: पद्मश्री रजिंदर गुप्ता का राज्य सभा सदस्य के तौर पर चुना जाना तय माना जा रहा है। वह पंजाब से सातवें राज्य सभा होंगे। रजिंदर गुप्ता के सामने किसी भी राजनीतिक पाटी का उम्मीदवार नहीं है। तीन आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिन्हें आॅबजर्वर की तरफ से रद्द कर दिया गया है।
जिसके बाद अब रजिंदर गुप्ता के समक्ष उनकी पत्नी ही चुनाव मैदान में बची हैं। वह भी नामांकन पत्र वापस लेती हैं तो मतदान की भी जरूरत नहीं रहेगी। अब पूरी तरह से साफ हो गया है कि रजिंदर गुप्ता के लिए राज्यसभा दूर नहीं है।
इन्होंने दाखिल किए थे नामांकन पत्र
रजिंदर गुप्ता के खिलाफ महाराष्ट्र के सांगली के प्रभाकर दादा और हैदराबाद के क्रांति सयाना ने नामांकन दाखिल किए थे। इसके अलावा जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत चतुवेर्दी ने आप के विधायकों का ही समर्थन होने की बात कहकर नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इन सभी के नामांकन पत्रों में कमियां पाई गई हैं, जिस कारण इन्हें रद्द कर दिया गया है।
आप के पंजाब से राज्यसभा सांसद
पंजाब से गुप्ता सातवें ऐसे नेता होंगे जो राज्यसभा में पंजाब की बात रखेंगे। इससे पहले एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आप नेता राघव चढ्ढा, बिक्रमजीत सिंह साहनी कारोबारी, संदीप पाठ आप नेता और बलवीर सिंह सीचेवाल समाजसेवी संत शामिल हैं। इससे पहले इस सीट पर संजीव अरोड़ा राज्यसभा सदस्य बने थे। उनके द्वारा लुधियाना वेस्ट सीट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।
पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं राजिंदर गुप्ता, कहा जाता है पंजाब का धीरूभाई अंबानी
राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की यूनिट लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉपोर्रेट आॅफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
कंपनी की चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत विदेश में शाखाएं हैं। ट्राइडेंट कंपनी का सालाना टर्नओवर 5 हजार करोड़ रुपए से भी ऊपर का है। राजिंदर गुप्ता को पंजाब का धीरूभाई अंबानी भी कहा जाता है। कंपनी टॉवेल, बेडशीट और कॉटन पेपर बनाती है।
दसवीं पास करोड़पति के पास न कार न घर
राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे रजिंदर गुप्ता दसवीं पास हैं, उनके पास न तो अपनी कोई कार है, न ही कृषि लायक जमीन और न ही कोई व्यापारिक इमारत ही है। मगर उनका परिवार 5 हजार 53 करोड़ की चल अचल जायदाद का मालिक है। जिसमें से 4338.77 करोड़ की चल और 615.74 करोड़ की अचल संपति है। उनके परिवार के पास 11.99 करोड़ रुपए के जेवरात ही हैं। रजिंदर गुप्ता ने 1975 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सरकारी माडल हाई स्कूल लुधियाना से दसवी पास की है।